Saharanpur News: रशीदिया मस्जिद मार्ग से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: देवबंद। रशीदिया मस्जिद मार्ग पर बुधवार को पालिका प्रशासन ने पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही सड़क पर सामान रखकर बेचने वाले और ठेले-फड़ी लगाने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग कार्रवाई से बचने के लिए अपना सामान समेटकर हट गए। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी विकास चौधरी के नेतृत्व में खानकाह पुलिस चौकी के बल के साथ टीम ने मार्ग के दोनों ओर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाया। अभियान शुरू होते ही कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया। विकास चौधरी ने बताया कि दारुल उलूम के समीप होने के कारण मार्ग पर स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ठेली और पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे राहग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.