सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: क्षेत्र के गांव रवासौली में शुक्रवार को पंचमुखी हनुमान जी, मां काली, भगवान शिव एवं क्षेत्रपाल देव के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत देव प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। लगातार हो रही भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं सकी। श्रद्धालुओं ने इसे इंद्रदेव द्वारा भगवान पर जलरूपी पुष्पवर्षा बताते हुए पूरे उत्साह से नगर परिक्रमा में लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरे गांव भक्तिमय बना रहा।नगर परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर और आरती उतारकर देव प्रतिमाओं का स्वागत किया। विद्वान पंडित संजय प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा, कि देवस्थापना से पूर्व प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने बताया, कि भगवान की मूर्ति के साथ ...