सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रजिस्ट्री पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते बुधवार को जिले में एक भी बैनामा नहीं हो सका। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी दिक्कत के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया ठप रहने से लोगों के जरूरी काम भी अटक गए। बताया गया कि पोर्टल के ठीक से काम नहीं करने के कारण रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस पर दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष चौ उपेंद्र सिंह ने एआईजी स्टांप से मिलकर आधार कार्ड आदि के सत्यापन की प्रक्रिया मैनुअल तरीके से कराने की मांग उठाई, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बैनामे किए जा सकें। हालांकि, बात नहीं बन पाई और समस्या का समाधान नहीं हो सका। खास है कि जिले में रोजाना करीब 250 बैनामे होते हैं। ऐसे में पूरे दिन रजिस्ट्री का काम बंद रहने से जहां लोगों को प...