Saharanpur News: योगा और शतरंज में विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: गंगोह। डीएवी नेशनल खेल प्रतियोगिता के तहत डीएवी रसूलपुर में हुई क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी गंगोह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 योगा में शिव, सुशांत, शौर्य सैनी, शौर्य शर्मा और हृदयंश तथा अंडर-14 शतरंज में देवांश, दक्ष, वैभव और आरुष ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में क्विंसी ने रजत और अंडर-19 कबड्डी में लविश, यश, वीर प्रताप, युवराज, तनिष, लक्ष्य व गोपाल ने रजत पदक हासिल किया। योगा और शतरंज टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रधानाचार्य संदीप सिंह, बबीता नामदेव, अमरीश, विनोद देशवाल, राखी धीमान, साक्षी, सादिक और रितेश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.