सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धियों और नवाचारों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में होगा। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जिले के उद्यमियों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों और कृषि उद्यमियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। डीएम ने बताया कि यूपीआईटीएस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न सेक्टरों में किए जा रहे नवाचार, उत्पाद और उपलब्धियों को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में 80 से अधिक देशों के खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में पांच दिन खाऊ गली सजेगी उन्होंने कहा कि एक...