Saharanpur News: युवा उत्सव में प्रतिभाओं का दम, पांच विधाओं में दिखाया हुनर
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर हुई प्रतियोगिताओं में युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन में हुनर दिखाया। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ ने उनका स्वागत किया। लोकनृत्य में वेदांत इंटर कॉलेज, नकुड़ प्रथम, विकासखंड नकुड़ द्वितीय और आर्य कन्या इंटर कॉलेज तृतीय रहा। लोकगीत में आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रथम और वेदांत इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। नुक्कड़ नाटक में मानसी अभिनय कला केंद्र, सरसावा प्रथम और आर्य कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। यह भी पढ़ें- Shamli News: य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.