Saharanpur News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, चार पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: गंगोह। कोतवाली अर्न्तगत एक गांव में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली गंगोह में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, उसके घर आई हुई उसकी मौसी की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अश्लील छेडछाड की। विरोध करने पर आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। मारपीट में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत मेंजिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.