सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र से लापता युवती को भगाने के शक में गुरुवार को दीवानी कचहरी परिसर में जमकर हंगामा हो गया। युवती के परिजनों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया और उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ते हुए मारपीट कर दी। अचानक हुई घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को परिजनों के कब्जे से छुड़ाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर थाने में तहरीर दी थी और एक युवक पर उसे भगा ले जाने का शक जताया था। युवती की तलाश के सिलसिले में परिजन गुरुवार को दीवानी कचहरी पहुंचे थे...