Saharanpur News: युवक ने दी फायरिंग की झूठी सूचना
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: तीतरों । मामूली कहा सुनी के मामले में युवक ने पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। गांव महंगी में कल एक युवक का मंढा था। देर रात घर के लोग आपस में बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार के लोगों में कहा सुनी हो गई। कई जिम्मेदार लोगों ने मामले का बीच बचाव भी कर दिया। इसी बीच परिवार के ही एक युवक ने पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दे दी। शादी समारोह के दौरान फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला झूठा पाया गया। सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि मला एक ही परिवार के बीच कहा सुनी को लेकर हुआ था। परिवार के लोग रात के समय एक जगह इकट्ठा हुए थे जिसमें किसी बात को लेकर मतभेद हो गया था लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.