Saharanpur News: युवकों के दो गुटो में रंजिशन हुई फायरिंग से मची अफरा-तफरी
सहारनपुर, जुलाई 3 -- Saharanpur News: देवबंद, संवाददता। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा पुराना विवाद चल रहा है। हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के निकट बाइकों पर सवार कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे स्टेट हाइवे पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कई राउंड फायर होने के बाद भी किसी को गोली नहीं लगी। घटना की जानाकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बने होटल आदि के कर्मचारियों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। घटना की जांच को पहुंचे एसआई संदीप अधाना ने बताया कि खेड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.