Saharanpur News: यातायात नियम तोड़ने पर 468 चालान, छह लाख से ज्यादा जुर्माना
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 468 चालान काटे गए। पुलिस ने छह लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और चारपहिया वाहन में चालक समेत सभी लोग सीट बेल्ट लगाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.