Saharanpur News: यमुना खादर की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, लहराए हथियार
सहारनपुर, सितम्बर 19 -- Saharanpur News: थाना गंगोह क्षेत्रांतर्गत यमुना खादर की जमीन पर कब्जे को लेकर नाईमाजरा गांव में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक टकराव में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और कथित हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बाद में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए दोनों पक्ष खादर से गांव तक पहुंच गए। इससे गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को नाईमाजरा गांव की सीमा से लगे यमुना खादर क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से धमकियां भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.