सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: श्री श्याम परिवार के श्री शिव महापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का समापन यज्ञ, कथा और विशाल भंडारे के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यजमान और श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक आचार्य रजनीश ने आयोजन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समापन पर हुई बारिश को यज्ञ की सफलता का प्रतीक माना जा सकता है। पूर्णाहुति में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, दिशु नामदेव, नीरज मितल, सचिन बंसल, राकेश सैनी, अरविंद माहेश्वरी, उदित गर्ग, पीयूष गोयल, वैभव अग्रवाल, रजत गर्ग, हैप्पी जिंदल, राजेश काका, गगन गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, अशोक कुमार, नूतन गर्ग और सचिन चौना शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...