Saharanpur News: मोबाइल फोन में बने ग्रुप से अधिकारियों की लोकेशन साझा करने वाले दो युवक गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: बेहट। अवैध खनन और खनन के अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुक अपना लिया है। बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद चौहान के निर्देश पर एसडीएम सुबोध कुमार,सीओ शशि प्रकाश शर्मा व खनन निरक्षक अभिलाष चौबे ने चेकिंग अभियान चलाकर वैध प्रपत्रों के बिना जहां एक गाड़ी को पकड़ा है वहीं ओवरलोड एक गाड़ी को सीज किया है। इस दौरान तहसील गेट पर खड़ी एक थार गाड़ी में बैठे दो युवक जो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा कर खनन का अवैध परिवहन करने वाले लोगों सूचना का प्रसारण करते है। दोनो युवकों को गिरफ्तार करते हुए थार गाड़ी को भी सीज कर दिया है। अवैध खनन और अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है। चेकिंग के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जैसे ही तहसील पर पहुंचे तो वहां गेट के सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.