Saharanpur News: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बैटरी और दो हजार रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आठ मई को मुसैल गांव स्थित टावर से बैटरियां चोरी हुई थीं। बुधवार को पुलिस ने भोगपुर पुलिया से अकबर निवासी मजनुवाला रोड देवबंद को पकड़ा। पूछताछ में उसने साथियों के साथ टावरों से बैटरी चोरी करने की बात कबूली। उसके मुताबिक कुछ बैटरियां साथी ले गए, जबकि कुछ बेच दी गईं। वह एक बैटरी बेचने जा रहा था, तभी पकड़ा गया। आरोपी पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.