Saharanpur News: मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सरसावा। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा स्थित रिलायंस जियो कंपनी के मोबाइल टावर से चार बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित राम अवतार पुत्र उदय राज सिंह निवासी मंगल पांडे नगर, मेरठ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार गांव सैदपुरा में रिलायंस जियो कंपनी का टावर लगा है। आरोप है कि 16 जून 2026 की रात अज्ञात चोर टावर परिसर में घुस गए और वहां लगी चार ओडिसी बैटरियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.