सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: गंगोह। ग्राम मच्छरौली में युवक पर जानलेवा फायरिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। निशान्त पुत्र उमेश शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में गांव के ही तीन लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना 30 अगस्त की रात की बताई गई है। निशान्त के अनुसार, एक युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद तीन लोग स्प्लेंडर बाइक से उसके घर के पास पहुंचे। एक युवक रास्ते में उतर गया, जबकि दो उसके पास आकर रुक गए। आरोप है कि पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायर किया। निशान्त के शोर मचाने और झपटने पर बाइक सवार दोनों नीचे गिर गए और पिस्तौल भी गिर गई। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मैगजीन लेकर भाग निकले और पिस्तौल व बाइक मौके पर छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल व बाइक कब...