सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्रीजाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा 'मेरा सहारनपुर-मेरा गौरव' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी, क्रिकेटर एवं कोच भावना तोमर, उपसभापति मयंक गर्ग, कार्यक्रम संयोजक नीरज शर्मा व संजय फुटेला आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में देश, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम रोशन करने वाली 10 विभूतियों को 'सहारनपुर गौरव अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। इनमें खेल के क्षेत्र में एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली धावक प्राची चौधरी, महिला क्रिकेटर एवं कोच भावना तोमर और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता प...