Saharanpur News: मेला गुघाल के संयोजक संजय सैनी, चार महिला पार्षदों को भी जिम्मेदारी
सहारनपुर, सितम्बर 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मेला गुघाल की तैयारियों के बीच नगर निगम ने आयोजन की कमान और सामाजिक प्रतिनिधित्व, दोनों का संतुलन साधने की कोशिश की है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 41 के पार्षद संजय सैनी को मेला संयोजक बनाया है, जबकि चार महिला पार्षदों को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहसंयोजकों में वार्ड 46 की ज्योति अग्रवाल, वार्ड 12 की सीमा कात्यायनी, वार्ड 10 की रेनू शर्मा और वार्ड 7 की अल्पना शामिल हैं। महापौर ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर देते हुए इसे समरसता का संदेश बताया। दरअसल, नगर निगम बोर्ड की बैठक में मेला गुघाल के संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त करने का अधिकार सदन ने सर्वसम्मति से महापौर को दिया था। इसके बाद शुक्रवार को महापौर ने नामों की घोषणा कर दी। महापौर ने कहा कि श्री जाहरवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.