Saharanpur News: मेला गुघाल का 1.99 करोड़ का बजट पास, तीन साल के लिए ठेका देने पर मुहर
सहारनपुर, अगस्त 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मेला गुघाल को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की देर शाम तक चली बैठक में मेला गुघाल वर्ष 2026-27 के लिए 1.99 करोड़ रुपये का मूल बजट और 3.65 करोड़ रुपये का अनुमानित आय बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही मेले का ठेका तीन वर्ष के लिए देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। ठेके की राशि में प्रत्येक वर्ष पांच से सात प्रतिशत की वृद्धि किए जाने पर सहमति बनी है। महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम के मां शाकुंभरी सभागार में हुई बैठक में मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकारिणी ने पार्किंग और पथ प्रकाश व्यवस्था का ठेका अलग-अलग देने के बजाय दोनों को एक साथ देने पर भी सहमति जताई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.