सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन डीआरएम विनोद भाटिया को सौंपा। इसमें सहारनपुर से जुड़ी रेल यात्रियों और व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए सात मांगों के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना काल से बंद मेरठ-अंबाला मेमू ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू किया जाए। इस ट्रेन से मुलाना मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी। इसके बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून से आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का गाजियाबाद में ठहराव देने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राजा का सहसपुर जंक्शन पर ट्रेनों का हो ठहराव,भाकियू...