Saharanpur News: मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
सहारनपुर, सितम्बर 2 -- Saharanpur News: देवबंद। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। मंगलवार को हुई बैठक में 11 अक्टूबर को प्रथम नवरात्र पर जयंती समारोह आयोजित करने के साथ मेधावी सम्मान का फैसला लिया गया। अध्यक्ष डा. सुधीर गुप्ता ने बताया कि 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्कॉलरशिप और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान राजीव गर्ग, डा. विजेंद्र गोयल, अनिल कंसल, विपिन राज गर्ग, राजकुमार रस्तोगी, अनुज अग्रवाल, सुधीर गर्ग, राहुल गर्ग, अरविंद गुप्ता और अमित गोयल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.