Saharanpur News: मेडिकल स्टोर संचालक नरेश हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद में मेडिकल स्टोर संचालक नरेश सैनी की गोली मारकर हत्या के मामले में चार साल से अधिक समय बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-12 की अदालत ने तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 26 सितंबर 2022 को हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अदालत ने हिमांशु पुत्र सोनू सैनी और सोनू पुत्र अतर सिंह निवासी तल्हेड़ी खुर्द तथा नितेश पुत्र राजवीर सैनी निवासी सराय मालियान, थाना देवबंद को सजा सुनाई। नरेश की हत्या के बाद उनके भाई प्रमेश पुत्र उधल निवासी असदपुर ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विवेचना पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.