Saharanpur News: मूसलाधार बारिश से शहर बेहाल, जलभराव ने थामी रफ्तार
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। सोमवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने महानगर की रफ्तार थाम दी। अम्बाला रोड, वुडन सिटी खाताखेड़ी समेत कई निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जबकि जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन देर शाम तेज बारिश शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम की झमाझम ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.