सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बारिश के कारण पांवधोई नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे नदी किनारे स्थित कई कॉलोनियों और बाजारों की सड़कें व गलियां पानी में डूब गईं। कई स्थानों पर पानी लोगों के घरों में भी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बरसात से पहले नालों और नदी की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में ये दावे धराशायी हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: वजीरबाग-मौलवीगंज में उफनाया नाला, घुटनों तक पानी में फंसे लोग स्...