सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: शिवशक्ति मंदिर सैक्टर 99 नानौता रोड में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत वैदिक सनातन रस्मो रिवाज व मंत्रोचारण के बीच अनुष्ठान कार्यक्रम जारी है। आज मूर्ति रथयात्रा निकालकर देव प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें सबसे आगे धर्मध्वजा, धार्मिक गीत गाता बैंड बाजा, रथों में विराजित देवप्रतिमा, बडी संख्या में रामधुन गाती महिलाशक्ति यज्ञाचार्य आचार्य अनुज आत्रेय के निर्देशन में विद्वान आचार्यों पं जगपाल , पं अनिल जमदग्नि, पं सचिन दीक्षित, गोपाल, अमित, दीप, स्वामी हरेकृष्ण महाराज आदि चल रहे थे। रामगोपाल सैनी, बिजेंद्र रोहिला, आनंद सक्सैना, नितिन कुमार-पल्लवी, डॉ.जयराज सिंह-गीता सिंह डॉ प्रवीण शर्मा व रेखा शर्मा, मुकेश कश्यप, कमलेश, सुंदर सैनी, सपना सैनी, नितिन कुमार पल्लवी, डॉ जयराज सिंह, गीता सिं...