Saharanpur News: मुस्लिम समाज के लोगों ने किया नितिन नवीन का जोरदार स्वागत
सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मंगलवार को सहारनपुर प्रथम आगमन पर मुस्लिम समाज के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेता एवं दि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान नितिन नवीन ने एम. आजाद अंसारी का गर्मजोशी से अभिवादन किया। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने गले से पटका उतारकर एम. आजाद अंसारी का स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने नितिन नवीन के समर्थन में नारे लगाते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम सहारनपुर आगमन को लेकर उत्साह जताया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुजफ्फरनगर में भव्य स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.