सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर थाना मंडी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे और आपसी विश्वास का संदेश दिया। थाना क्षेत्र निवासी शबनम, रुखसाना, बेबी जुबेरी और रेखा थाना कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर पर्व मनाया। बताया गया कि ये महिलाएं पहले अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के संपर्क में आई थीं। प्रभारी निरीक्षक ने उनके मामलों का अपने स्तर से समाधान कराया था। इसी दौरान विशेष पुलिस अधिकारी नौशाद की बेटी रूबी शाह ने भी प्रभारी निरीक्षक को राखी बांधी। मुस्लिम बहनों की इस पहल से थाने में सौहार्द और अपनत्व का माहौल नजर आया। यह भी पढ़ें- आभा ने आफाक के बांधी राखी धर्म से अलग यह रिश्ता पुलिस और आमजन के बीच भरोसे को मजबूत करने वाला...