सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: चिलकाना। चोरी के मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। आरोपी के पास से 32 हजार रुपये, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम संगमौर से महेश्वरी कला जाने वाले रजबाहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी संगमौर की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस रूकने का इशारा किया तो वह ताजपुर मार्ग की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार क...