सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सरसावा। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित कृष्णाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम चिलकाना रोड पर इब्राहिमी कलरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा और चीनी मिल के पास कच्चे रास्ते पर गिर गया। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर उसने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ। आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली का निवासी है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, तीन खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद की। उस पर पुलिस पर गोली चलाने और अवैध हथियार रखने का मुकदमा भी दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...