Saharanpur News: मुख्यमंत्री से खेल के मैदान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान।भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर नगर में स्थित ईदगाह रोड पर बाईपास के पास खेल के मैदान की भूमि को भूमाफियाओं के कब्जे से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। विधायक देवेन्द्र निम ने सौंपे गए पत्र में मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। जिससे खेल के मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि रामपुर मनिहारान में युवाओं के लिए कोई भी खेल का मैदान नहीं है।खेल का मैदान युवाओं के खेल एवं शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इस भूमि को संरक्षित रखना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: खेल मैदानों के अतिक्रमण पर गरजेगा बुलडोजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.