Saharanpur News: मुख्यमंत्री दौरे पर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, छह बाईपास से होगा डायवर्जन
सहारनपुर, नवम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों के एक दिसंबर को प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। वीवीआईपी सुरक्षा और कार्यक्रम के दौरान जाम से बचाव के लिए शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके साथ ही छह प्रमुख बाईपास से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। नई व्यवस्था एक दिसंबर को सुबह छह बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर में आने और बाहर जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही गुजरना होगा। यातायात पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के भ्रमण को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में यातायात का दबाव नियंत्रित रखने के लिए भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.