Saharanpur News: मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, फ्लैग मार्च से दिया महिला सुरक्षा का संदेश
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-6 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स से पैदल मार्च निकाला गया। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी, छात्राएं, अध्यापिकाएं, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सक शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू हुआ मार्च चंद्रनगर चौकी और कोर्ट रोड होते हुए घंटाघर चौक तक पहुंचा। इसके जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: नारी सुरक्षा, सम्मान व सशक्तीकरण के लिए अभियान मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.