Saharanpur News: मिशन शक्ति: नारी निकेतन पहुंचे पुलिस अधिकारी, बाजार में फुट पेट्रोलिंग
सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस महिला सुरक्षा, बच्चों के हितों की रक्षा और जनसंवाद के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन रैली निकाली गई। परिक्षेत्र के तीनों जिलों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। डीआईजी के साथ एसएसपी अभिनंदन समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने नारी निकेतन पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बच्चों को उपहार देकर खुशियां साझा कीं। इसके बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की गई। पुलिस ने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी जरूरतों को जाना। इसका मकसद लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ाना और पुलिस पर भरोसा मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.