सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: देवबंद। अलग-अलग घटनाओं में मारपीट के दौरान दंपती और चाची-भतीजा घायल हो गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सैनपुर निवासी अजय सोमवार को चाची रीता को बाइक से टीचर कॉलोनी से गांव ले जा रहा था। नवीन मंडी के पास कार की साइड बाइक से लगने पर हुए विवाद में कार सवार युवकों ने अजय से मारपीट की। बीच-बचाव में आई रीता को भी पीट दिया। दूसरी घटना में हरिनगर निवासी ब्रह्मपाल ने बताया कि पत्नी संजो देवी चिकित्सक से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में खड़े लोगों ने उससे अभद्रता कर मारपीट की। बचाव करने पहुंचे ब्रह्मपाल के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...