Saharanpur News: मानदेय की मांग पर आशाओं ने निकाला जुलूस, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। निर्धारित मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ कार्यालय से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्यकत्रियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। संयुक्त आशा संगठन के संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशाएं सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुईं। यहां से नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों से जिला मुख्यालय पहुंचीं। संजय वालिया ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल समेत कई जिम्मेदारियां निभाती हैं, लेकिन उन्हें काम के अनुपात में मानदेय नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने 30 हजार रुपये प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.