Saharanpur News: माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा: महाराज
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नानौता। संत रविदास महाराज की कथा में कथावाचक कपिल गोरिया महाराज ने श्रद्धालुओं को माता-पिता की सेवा और सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास माता-पिता को भगवान का स्वरूप मानते थे और उनकी सेवा को सर्वोच्च स्थान देते थे। कथाव्यास ने श्रद्धालुओं से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा में जगपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, रोमीकांत, जोगिंदर कुमार, पलटू राम, मुकेश कुमार, चंद्र सिंह, नटवा दास, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, शिवम, सुंदरलाल, राकेश कुमार, अंकित, अरविंद कुमार, राजकुमार, इलम सिंह, संजू कुमार, सुनीता सिंह, पूनम, प्रियंका, संगीता और सुमन समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.