Saharanpur News: मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तिथि
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा (दिसंबर 2026) के परीक्षा फार्म भरने की तिथियों में विस्तार किया है। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर को छोड़कर परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए छात्र दो नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, प्रथम और तृतीय सेमेस्टर को छोड़कर अन्य संबंधित सेमेस्टर के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuweb.in पर भरे जाएंगे। छात्र 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षा के लिए 18 तक करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.