Saharanpur News: मां शाकंभरी से ज्योत लेकर लौट रहे एक ही कुनबे के चार लोगों की हादसे में मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी से ज्योत लेकर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा शनिवार सुबह देवबंद में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर के पास बर्तनों से भरे तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ के सरधना स्थित कुशावाली गांव के एक ही कुनबे के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिन घरों में ज्योत पहुंचने और नवरात्रि की तैयारी थी, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सरधना के कुशावाली गांव से श्रद्धालु सात अक्टूबर की रात मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने और ज्योत लेने निकले थे। गांव में तीन-चार वर्षों से नवरात्रि पर ज्योत लाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार भी श्रद्धालुओं को 11 अक्टूबर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.