Saharanpur News: मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: तेलीपुरा स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में शनिवार को दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुआ। मेले के पहले दिन माता रानी के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आयोजित दंगल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की पहली कुश्ती में मुजफ्फरनगर के सोनू ने यमुनानगर के अलकित को हराया। दूसरी कुश्ती में अपलाना के सुशील ने हरियाणा के सलमान को पराजित किया। वहीं, बिलासपुर के रजत ने यमुनानगर के अलकित को शिकस्त दी, जबकि सचिन मोहदीपुर ने जावेद गंगोह को हराकर जीत हासिल की। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.