Saharanpur News: मां लक्ष्मी के स्वागत में जगमगाए घर-द्वार, खुशियों और उमंग के साथ मना दीपोत्सव
सहारनपुर, नवम्बर 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। रोशनी, उल्लास और खुशियों के पर्व दीपावली पर पूरा शहर दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठा। घरों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक हर ओर उत्सव का माहौल नजर आया। कहीं दीपों की कतारें सजीं तो कहीं रंग-बिरंगी झालरों ने आकर्षक छटा बिखेरी। शाम ढलते ही पूरा शहर रोशनी से नहा गया। आसमान में गूंजती आतिशबाजी और रंग-बिरंगे पटाखों की चमक ने दीपावली के उत्साह को दोगुना कर दिया। देर रात तक शहर में जश्न और खुशियों का सिलसिला चलता रहा। दीपावली को लेकर सुबह से ही लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। घरों और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के बाद आकर्षक सजावट की गई। लोगों ने अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं और फूलों से सजावट कर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां कीं। बाजारों में भी दुकानदारों ने प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.