Saharanpur News: मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री दुर्गा मंदिर से श्री दुर्गा माता की भव्य शोभायात्रा नगर में बैंडबाजो, ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, पीठ बाजार, बस स्टैंड, शहरीपुल, गुरुद्वारा चौक से होते हुए वापस श्री दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलो की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रधान अमित सैनी, प्रबंधक अनुज पंवार, जसवीर सैनी, डॉ. ब्रह्मदत्त शर्मा, सुनील सनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.