सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: नकुड़। पुलिस ने मां को आत्महत्या के लिए उकसाने के वांछित आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा है। बीते 28 अगस्त को गंगोह कोतवाली के गांव ख़ानपुर गुर्जर निवासी सुशील कुमार ने तहरीर देकर उसकी बहन सुदेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नकुड़ कोतवाली के गांव कपूरी निवासी अपने भांजे सहित बहन के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को सीओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं बल्कि आत्महत्या के लिए उकसाने के पुष्टि हुई। जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा हटाकर बदलाव किया गया। सीओ ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मुकदमे में वांछित मृतका के पुत्र आर्यन निवासी गांव कपूरी, कोतवाली नकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...