Saharanpur News: मां कूष्मांडा की आराधना से गूंजे मंदिर, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में पूजा-पाठ और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता और आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि माता की मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई थी। इसी कारण उन्हें सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता की पूजा कर मालपुए, दही और हलवे का भोग अर्पित किया। भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। नवरात्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.