Saharanpur News: मां का दूध हर शिशु का है पहला अधिकार: डॉ. निर्मल जैन
सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनरव्हील क्लब के सहयोग से वर्धमान हॉस्पिटल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को समर्पित विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 45 गर्भवती माताएँ लाभान्वित हुईं। शिविर में गर्भवती माताओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के अलावा माताओं को संतुलित पोषण, नियमित प्रसवपूर्व जांच, समय पर टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव तथा शिशुओं को स्तनपान कराने की स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. निर्मल जैन ने जन्म के तुरंत बाद शिशुओं को स्तनपान शुरू कराने के लाभ बतायें। स्तनपान एवं शिशु पोषण संबंधी जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। नमिता सिंघल, रीना गर्ग, रश्मि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.