Saharanpur News: मां कालरात्रि की आराधना करने से भक्तों के भय और बाधाएं दूर होती हैं
सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को महानगर के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि को भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने से भक्तों के भय और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में साहस और आत्मविश्वास का संचार होता है। मां कालरात्रि का स्वरूप शक्ति और पराक्रम का प्रतीक है। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ मां की आरती की गई और श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.