Saharanpur News: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी
सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: नागल। भाटखेड़ी गांव निवासी सपना उर्फ मोनी ने सहारनपुर के निजी अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई गई है। इस खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। 25 वर्षीय सपना को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में शनिवार को उसकी डिलीवरी हुई। जन्म के समय तीनों बच्चे समय से पहले पैदा हुए और उनका वजन कम था। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें विशेष निगरानी में रखते हुए कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रखने की सलाह दी। सपना के पति कुलवंत ने आर्थिक तंगी के चलते तीनों नवजातों को अस्पताल से घर पहुंचा दिया, जबकि सपना का उपचार अभी जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना दुर्लभ मामला है। ऐसे मामले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.