Saharanpur News: महिला के खाते से किश्तों में साइबर ठगी, 6.64 लाख उड़ाए
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। बड़गांव क्षेत्र की एक महिला के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 6.64 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित रीना पत्नी संदीप सिंह निवासी ग्राम सिसौनी, थाना बड़गांव ने पुलिस को बताया कि उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिमलाना शाखा में खाता है। आरोप है कि 27 जुलाई से तीन अगस्त के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 21 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 6,64,395 रुपये निकाल लिए। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी भी व्यक्ति को कोई भुगतान नहीं किया, बावजूद इसके खाते से रकम कटती रही। जब खाते की जानकारी देखी तो फ्रॉड का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.