सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी कर दी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 9 से 11 जुलाई तक कॉलेज परिसर में किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। कॉलेज प्रो. संजय कुमार के अनुसार नियमित बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की कटऑफ 69.4 प्रतिशत, ओबीसी 62.4 प्रतिशत, एससी 65 प्रतिशत, एसटी 51.8 प्रतिशत तथा ईडब्ल्यूएस 48 प्रतिशत रही। बीएससी (बायो) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 73.8 प्रतिशत, ओबीसी 68.2 प्रतिशत और एससी 67.17 प्रतिशत रही। वहीं बीएससी (मैथ्स) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 69.4 प्रतिशत, ओबीसी 43.2 प्रतिशत, एसस...