सहारनपुर, नवम्बर 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर पुष्पांजलि एवं आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैश्य समाज के लोगों ने सपरिवार भाग लेकर महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण किया और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश बंसल और नरेश गुप्ता रहे। आईवीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय आमसभा में अशोक अग्रवाल को तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सहारनपुर इकाई ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि संगठन समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर दो बालिकाओं को राइफल शूटिंग के लिए राइफल उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, किरण कोचिंग सेंटर नोएडा में आ...